ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में चंद्रमा हैं। मीन राशि में मंगल का गोचर है। मंगल और बुध दोनों वक्री गति से चल रहे हैं। शुक्र और सूर्य दोनों ही नीच स्थिति में हैं। शुक्र कन्या राशि में बैठे हैं। सूर्य तुला राशि में बैठे हैं। मंगल और बुध के वक्री होने के नाते भी कमजोर स्थिति है। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। हालांकि ग्रहों का फैलाव सभी 12 राशियों में है इसलिए संतुलन बना रहेगा। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन एहतियात बरतने की जरूरत है।